नई दिल्ली : भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए 13वें दौर की वार्ता इस माह होगी। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बारहवें दौर की बातचीत 8-31 अगस्त, 2023 तक मिले जुले तरीके से हुई जिसमें प्रतिनिधिमंडलों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग और साक्षात बैठकों का आयोजन किया गया। ब्रिटेन के कुछ अधिकारी बातचीत के लिए नयी दिल्ली आए और बाकी ने वहां से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से चर्चा में भाग लिया।
भारत ने गत 24-25 अगस्त जयपुर में जी 20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी की। उस बैठक के लिए ब्रिटेन की व्यापार राज्य मंत्री केमी बडेनोच भारत आयी थीं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल से मुलाकात की थी तथा एफटीए वार्ता की प्रगति की समीक्षा की थी। विज्ञप्ति के अनुसार बडेनोच ने एफटीए पर बातचीत को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सहमति व्यक्त की। वार्ता के अगले दौर की तिथि अभी घोषित नहीं की गयी है।
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार वार्ता का 13वां दौर इसी माह
