उदयपुर : राजस्थान सरकार के निर्देश पर उदयपुर जिले में अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के 14 प्रकरण दर्ज कर 11 लाख एक हजार 850 रुपये की शास्ती लगाई है। जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल एवं पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशों की पालना में अतिरिक्त निदेशक खान महेश माथुर नेतृत्व में सोमवार की एसआईटी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना प्रतापनगर में एक डम्पर एवं तीन ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध खनिज बजरी एवं एक डम्पर अवैध खनिज मेसेनरी स्टोन को जब्त की गई।
इसी प्रकार पुलिस थाना गोगुन्दा में दो ट्रैक्टर ट्रॉली खनिज मेसेनरी स्टोन, पुलिस थाना फतहनगर में एक डम्पर खनिज एमसेण्ड तथा तहसील सराडा में खनिज बजरी के अवैध स्टॉक के दो प्रकरण लगभग 220 मै.टन जब्त किये गये और वन विभाग द्वारा चार ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज मेसेनरीस्टोन के जब्त कर फॉरेस्ट एक्ट 1980 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।
अवैध खनन निर्गमन के 14 प्रकरण दर्ज
