गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईएसआईएस से संबंधित तीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

हैदराबाद : पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के इशारे पर हैदराबाद में कथित तौर पर आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों को सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। .
पुलिस ने रविवार को मूसारामबाग के अब्दुल जाहिद उर्फ मोटू ((39), सईदाबाद के मोहम्मद समीउद्दीन उर्फ अब्दुल सामी (39) और हुमायूं नगर के माज हसन फारूक उर्फ माज (29) को कड़ी सुरक्षा के बीच अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हैदराबाद पुलिस ने दावा किया कि यहां के मलकपेट से तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ, आतंकवादी हमले की साजिश का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *