गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सूरत में 14 और राजकोट में चार जुआरी गिरफ्तार, छह फरार

सूरत/ राजकोट : गुजरात में सूरत में 14 जुआरियों को और राजकोट में चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि छह अन्य मौके से फरार हो गये। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर राजकोट तालुका क्षेत्र में गौतम बुद्ध नगर शेरी नं 2 के निकट सार्वजनिक जगह पर कल देर रात छापा मारा गया। इस दौरान मौके से जुआ खेल रहे 10 लोगों में से चार लोगों को पकड़ लिया गया और उनसे 14,900 रुपये नकद तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया। इस दौरान वहां से छह अन्य लोग भाग गये।
इसी तरह सूरत शहर के लिबायत क्षेत्र में जुआ खेल रहे 10 और इच्छापोर क्षेत्र में जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया गया। उनसे क्रमश: 22,230 रुपये और 10,220 रुपये तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *