गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

14 हजार परियोजनाएं यूपी को बनाएंगी देश का ग्रोथ इंजन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 4.0 के माध्यम से उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बनने को तैयार है। दस लाख करोड़ से अधिक के निवेश के जरिये 14 हजार परियोजनाओं के जमीन पर उतरने से न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में भटकना नहीं पड़ेगा।
अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि योगी सरकार इन निवेश परियोजनाओं के जरिये प्रदेश में 34 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने जा रही है। यह नौकरियां विभिन्न सेक्टर्स में प्राप्त होंगी। इसमें ट्रेंड, अनट्रेंड सभी तरह के युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमांचल तक और मध्यांचल से लेकर बुंदेलखंड तक युवाओं के लिए रोजगार की कमी नहीं होगी।
योगी सरकार ने जीबीसी 4.0 में जिन 14 हजार परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। इनमें सबसे अधिक 52 प्रतिशत परियोजनाएं पश्चिमांचल, 29 प्रतिशत पूर्वांचल, 14 प्रतिशत मध्यांचल और 5 प्रतिशत बुंदेलखंड में धरातल पर उतरेंगी। जाहिर है इन क्षेत्रों में होने जा रहे इन निवेश के जरिए बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है। जो निवेश हो रहा है उसमें 10 हजार करोड़ से अधिक की 23 प्रतिशत परियोजनाएं हैं। वहीं 5 हजार से 10 हजार करोड़ की 12 प्रतिशत, एक हजार करोड़ से 5 हजार करोड़ की 20 प्रतिशत, 500 करोड़ से एक हजार करोड़ की 10 प्रतिशत, 100 करोड़ से 500 करोड़ की 20 प्रतिशत, 20 करोड़ से 100 करोड़ की 10 प्रतिशत और 20 करोड़ से कम की 5 प्रतिशत परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं में 21 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, 13 प्रतिशत रिन्यूवल एनर्जी सेक्टर, आईटी एंड इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर की 9 प्रतिशत, पॉवर सेक्टर की 8 प्रतिशत, फूड प्रोसेसिंग और रियल स्टेट सेक्टर की 6 प्रतिशत, एमएसएमई सेक्टर की 5 प्रतिशत और हॉस्पिटैलिटी एंड एंटरटेंमेंट, वेस्ट मैनेजमेंट और एजुकेशन सेक्टर की 3-3 प्रतिशत की भागीदारी है। इसके अलावा हेल्थकेयर, वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज, डिस्टलरी, डेयरी, कॉपरेटिव, हैंडलूम एंड टेक्सटाइल, फार्मा एंड मेडिकल डिवाइस और एनीमल हस्ब्रैंडी सेक्टर का भी अहम रोल है। इन सभी सेक्टर्स में लोगों की डिमांड बढ़ेगी, जबकि यूपी के वो युवा जो दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं, उनके लिए भी वापसी संभव हो सकेगी।
सूत्रों ने बताया कि बड़े प्रोजेक्ट्स के माध्यम से मिलने वाले रोजगार की बात करें तो इसमें कई प्रमुख संस्थान शामिल हैं। जैसे टोरेंट पावर लिमिटेड सोनभद्र में 22800 करोड़ का निवेश करेगी। इससे प्रदेश के 4800 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी तरह एम3एम इंडिया प्राइवेट लि. गौतमबुद्धनगर में 7500 करोड़ का निवेश करेगी। इससे 14 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं एयर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लि. गौतमबुद्धनगर में 4 हजार करोड़ का निवेश करेगी। इससे पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा फन यू टॉयज गौतमबुद्धनगर में 1052 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे बीस हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
इसके अलावा एडवर्ब टेक्नॉलीज गौतमबुद्ध नगर में 500 करोड़ का निवेश करेगी जिससे 2000 लोंगों को रोजगार मिलेगा। ग्रीनको ग्रुप सोनभद्र में 17181 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे 300 युवाओं को रोजगार मिलेगा। आईकेइए ग्रुप गौतमबुद्ध नगर में 4300 करोड़ का निवेश करेग और 500 लोगों को रोजगार देगा। लोढ़ा ग्रुप अयोध्या में 3000 करोड़ का निवेश कर 100 लोगों को रोजगार देगा। शराफ ग्रुप मुरादाबाद में 1250 करोड़ का निवेश करेगा जिससे 1250 को रोजगार मिलेगा।
अशोक लीलैंड लखनऊ में 1000 करोड़ का निवेश करेगा और 500 लोगों को रोजगार देगा। जेएसडब्ल्यू एनर्जी- सोनभद्र में 8000 करोड़ का निवेश करेगा और 840 को रोजगार देगा। टाटा टेक्नॉलाजी लखनऊ में 4200 करोड़ का निवेश कर 450 लोगों को रोजगार मुहैया करायेगा। वरुण वेबरेज- प्रयागराज, अमेठी, गोरखपुर और चित्रकूट में 3500 करोड़ का निवेश करेगा और डेढ हजार को रोजगार देगा। सेंचुरी ग्रुप मुरादाबाद में 4000 करोड़ का निवेश करेगा जबकि डालमिया सीमेंट मिर्जापुर में 3000 करोड़ का निवेश करेगा और 2500 को रोजगार देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *