गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अहमदाबाद के 1400 श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से पहुंचेंगे अयोध्या

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों और ज़िलों से करीब 1400 श्रद्धालु आस्था स्पेशल ट्रेन से भव्य राम मंदिर में विराजित भगवान श्री राम के दर्शन के लिये अयोध्या पहुंचेंगे। पटेल ने बुधवार देर रात साबरमती रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया। ट्रेन के प्रस्थान के अवसर पर वहां पूरा माहौल राममय बन गया। श्रद्धालुओं को इस भव्य राम मंदिर के दर्शन सरलता से कराने के उद्देश्य से अहमदाबाद से अयोध्या तक आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू की गयी है।
अहमदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों और ज़िलों से करीब 1400 श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराने ले जा रही इस आस्था स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री ने साबरमती रेलवे स्टेशन से रवाना किया। इस ट्रेन को प्रस्थान कराने से पहले उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी सफल यात्रा की कामना की। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर अनोखा उत्साह और आनंद झलक रहा था।
इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, अहमदाबाद शहर के विधायक, प्रभारी संजय पटेल, सह-कोषाध्यक्ष और सह- प्रभारी धर्मेंद्र शाह और नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से और प्रभु श्री रामचन्द्र के प्रति दृढ़ आस्था और समर्पण के परिणामस्वरूप अयोध्या के भव्य राममंदिर में रामलला विराजमान हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *