गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छप्पर में आग लगने से 15 पशु जिंदा जल गये

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में कामां थाना क्षेत्र के मुकारिव गांव में शार्ट सर्किट से एक मजदूर के छप्परपोश घर मे लगी आग से 15 पशुओं के जिंदा जल कर मर जाने के साथ घर का सारा सामान जल कर राख हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर हुई इस आगजनी के बाद गाब में भगदड़ की स्थिति के बीच ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकारिव गांव निवासी मोरा के छप्परपोश मकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की लपटें देख मौके पर भगदड़ मच गई। मकान के एक तरफ छप्पर के नीचे 13 बकरियां और 2 भैंस के बच्चे बंधे हुए थे। धीरे-धीरे आग इतनी फैल गई कि जिस छप्पर में पशु बंधे थे उसने भी आग पकड़ ली।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस बीच 15 पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा घर में 30 मन गेहूं और घर का सामान रखा हुआ था वह भी जल कर राख हो गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर के अंदर उसके परिवार का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *