काकीनाडा : आंध्र प्रदेश की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 32.53 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद की है, जिसमें 12.59 लाख रुपये नकद, 237 सोने के गहने, 321 ग्राम चांदी के सामान, 32 सेल फोन और 22 मोटर साइकिल शामिल हैं। काकीनाडा के पुलिस अधीक्षक एम रवींद्रनाथ बाबू की सीधी निगरानी में पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) और चार थानों के थानाध्यक्षों ने संयुक्त अभियान में इन अपराधियों को गिरफ्तार किया।
काकीनाडा एक शहर, इंद्रपालम, पिथापुरम शहर और तुनी शहर सहित चार पुलिस थानों से संबंधित 27 मामलों ने पुलिस के लिए एक चुनौती थी। पुलिस ने दो सप्ताह से अधिक समय तक संयुक्त अभियान चलाकर यह काबयाबी हासिल की।
श्री बाबू ने मंगलवार को यहां जिला पुलिस कार्यालय में इस सफल अभियान के बारे में जानकारी दी और स्पेशल ब्रांच के डीएसपी अंबिका प्रसाद, काकीनाडा डीएसपी पडला मुरलीकृष्ण रेड्डी, पेद्दापुरम डीएसपी सुंकारा मुरलीमोहन, सेंट्रल क्राइम ब्रांच डीएसपी रामबाबू को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि शहर के सीआई वी. कृष्णा, ग्रामीण सीआई श्रीनिवास, पिथापुरम सीआई वाईआरके श्रीनिवास ने अपने समन्वित प्रयास से 15 अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति की बरामद की। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों चार किशोर हैं, जिनमें से तीन पिथापुरम शहर में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में शामिल थे। पांच सदस्यीय मोटर साइकिल उठाने वाले गिरोह से 22 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। वहीं, गिरफ्तार अन्य किशोर तीन सदस्यीय गिरोह का हिस्सा था, जिसके पास से तुनी पुलिस ने तुनी शहर में एक मोबाइल दुकान से चोरी किए गए 31 सेल फोन बरामद किए हैं।
चोरी की सम्पत्ति के साथ 15 गिरफ्तार
