चमोली/देहरादून : उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार तड़के करंट लगने से कम से कम 15 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह झुलस गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही, मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी. मुरुगेसन ने पुष्टि की कि करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और होम गार्ड के तीन जवान भी हादसे का शिकार हुए हैं। जांच जारी है।
