मुंबई : शेयर बाजार में लौटी तेजी के साथ आयातकों और बैंकरों की बिकवाल से समर्थन पाकर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 15 पैसे की बढ़त लेकर 82.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया चार पैसे बढ़कर 82.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली की बदौलत 82.47 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से यह 82.73 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.70 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 15 पैसे चढ़कर 82.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपये में 15 पैसे की तेजी
