नयी दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने फरवरी 2023 में 16.03 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि ईएसआई के तहत फरवरी, 2023 में लगभग 11,000 नए प्रतिष्ठानों को भी पंजीकृत किया गया है। आंकड़ों के अनुसार 25 वर्ष की आयु तक के कर्मचारियों की संख्या 7.42 लाख हैं, जो कुल कर्मचारियों का 46 प्रतिशत है। फरवरी, 2023 में ईएसआई योजना के तहत 3.12 लाख महिला श्रमिकों को भी जोड़ा गया है। इसी महीने में कुल 49 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत पंजीकृत किया गया।
