गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धर्म परिवर्तन करने वाले 16 लोग गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन करने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोदी ने रविवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक थामस जोसेफ के प्रभाव में आकर कुछ महिलायें और पुरुष अपना धर्म परिवर्तन कर रहे है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ ग्राम मुरादपुर कोटिला में पहुंचकर विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन करा रहे 13 पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दिनेश कुमार मौर्या,अमृत लाल,शनि गौतम,समर बहादुर, शिव प्रकाश गौतम, दुर्गा प्रसाद, कमलेश चमार ,पंकज चमार, राम अजोर उर्फ शिव प्रताप , सुरेश मौर्या,संजय कुमार,आशीष कुमार,राजपति , पूनम , अंशिका और सरिता शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *