गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोयला खदान में आग लगने से 16 लोगों की मौत

गुइयांग : चीन के दक्षिण पश्चिम गुइझोउ प्रांत के पैनझोउ शहर में रविवार सुबह कोयला खदान में आग लगने से सोलह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पैनझोउ शहर की सरकार के अनुसार आग पंगुआन टाउन में शांजियाओशू कोयला खदान में सुबह 8:10 बजे के आसपास लगी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कन्वेयर बेल्ट में आग लगने के बाद 16 लोग फंस गए थे। अधिकारियों ने कहा कि आग बुझा दी गई है और आग वाली जगह पर तापमान सामान्य हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *