गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

1640 विपक्षी दलों के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

सुलतानपुर : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को चार विधानसभा में मिलन समारोहों का आयोजन किया गया, जिसमें अन्य दलों के 1640 लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया। इसमें कई सभासद, प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, पूर्व बीडीसी कोटेदार, अन्य पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने समारोहों के बाद आज यहां कहा कि भाजपा सभी को समाहित करने वाला दल है। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास है। बड़ी संख्या में शामिल हुए विपक्षी दलों के लोग भाजपा के अबकी बार 400 के पार के नारे को बुलंद करने में अपना योगदान देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष इसौली,लंभुआ एवं सुल्तानपुर विधानसभा के मिलन समारोह में शामिल हुए।
सुलतानपुर शहर में तिकोनिया पार्क में आयोजित 188 विधानसभा सुलतानपुर के मिलन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विनोद सिंह ने विभिन्न दलों से आए हुए लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां पार्टी में शामिल हुए लोग व कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत का परचम लहराने में जुट जाएं। आभार पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल व संचालन डॉ वी पी सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, ज्ञान जायसवाल,धर्मेंद्र कुमार, आशीष रानू,राम अभिलेख सिंह,मनोज श्रीवास्तव, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुलतानपुर विधानसभा में 545 लोग भाजपा में शामिल हुए। लंभुआ विधानसभा का मिलन समारोह लंभुआ ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ।यहां पर विधायक सीताराम वर्मा की मौजूदगी में 335 विभिन्न दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसौली विधानसभा का मिलन समारोह कुड़वार ब्लॉक सभागार में 510 लोगों को पार्टी में शामिल कराया गया। कादीपुर विधानसभा का मिलन समारोह ब्लॉक सभागार कादीपुर में 250 लोग भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *