गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीबीआई के 18 कर्मचारियों को मिला विशिष्ट सेवा तथा सराहनीय सेवा पदक

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ‌द्रौपदी मुर्मु ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के 18 अधिकारियों और कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किए।
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर छह अधिकारियों/कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 12 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किए गए। विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में सीबीआई पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, प्रधान सिपाही रामजी लाल आट और प्रधान सिपाही राज कुमार शामिल है।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वालों में संयुक्त निदेशक विजयेंद्र बिदरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक मोहम्मद सुवेज हक, अपर पुलिस अधीक्षक तथागत वरदान, पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, निरीक्षक दर्शन सिंह, सहायक पुलिस निरीक्षक सत्यजीत हलदर, प्रधान सिपाही लालता प्रसाद, प्रधान सिपाही सुभाष चंद्र, प्रधान सिपाही ओंकारदास वैष्णव, प्रधान सिपाही सादी राजू रेड्डी, सिपाही शिवकुमार सुब्रमण्यन और आशुलिपिक संपदा संजीव रेवणकर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *