गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गेहूं के टूटे दाने पर केन्द्र सरकार से 18 प्रतिशत की छूट

चंडीगढ़ : हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल शुक्रवार कैथल में कहा कि गेहूं के छह प्रतिशत तक टूटे दाने की छूट को केन्द्र सरकार ने अब 18 प्रतिशत की छूट कर दी है। दलाल शुक्रवार को कैथल की नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इस छूट से किसानों और व्यापारियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि खराब दाने को लेकर भी सरकार से मंजूरी ली गई है और किसानों का कोई पैसा नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों से 43 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। इस विषय को लेकर अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे सभी मंडियों में बारदाना पूरा रखें। उठान और लदान का काम सुचारू रूप से होना चाहिए और किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की शेड बनवाने की मांग को जल्द पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *