गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटने से 18 श्रद्धालु घायल

विजयवाड़ा : केरल में शनिवार को पठानमथिट्टा में एक निजी यात्री बस के पलटने से 18 अयप्पा स्वामी श्रद्धालु घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घर वापस लौट रहे घायल अयप्पा श्रद्धालुओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली है और अधिकारियों को पठानममिट्टा जिले के अधिकारियों के साथ समन्वय करने और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने और हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री को बताया गया कि एलुरु मंडल के मदपल्ली से 84 अयप्पा श्रद्धालु दो बसों से सबरीमाला गए थे। एक बस में 44 श्रद्धालु थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों का कोट्टायम मेडिकल में इलाज चल रहा है
पूर्व उपमुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी के विधायक अल्ला कालीकृष्ण श्रीनिवास ने मीडिया को बताया कि 44 स्वामी अयप्पा भक्त एलुरु से एक निजी बस से पहाड़ी पर प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर गए थे। उन्होंने क्षेत्र के जिला कलेक्टर के साथ बात की और उनसे घायलों को आंध्र प्रदेश भेजने की व्यवस्था करने और उन्हें बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *