गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चुनाव ड्यूटी में शामिल 1,800 कर्मचारी प्रशिक्षित

ऊना : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए रविवार को हरोली, ऊना और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव ड्यूटी में शामिल कर्मचारियों को चुनाव संबंधी पहला प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने उन्हें चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारियां प्रदान की। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में शामिल कर्मचारियों से कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य को पूरा करें।
ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए पहले पूर्वाभ्यास का आयोजन ऊना के राजकीय महाविद्यालय में किया गया, जिसमें चुनाव ड्यूटी में शामिल लगभग 600 कर्मचारी शामिल हुए। एसडीएम डॉ निधि पटेल ने उन्हें ईवीएम, वीवीपैट और चुनाव संबंधी अन्य दस्तावेजों से अवगत कराया।
जिलाधिकारी विकास शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव ड्यूटी में शामिल 600 कर्मचारी कर्मचारियों को जबकि गगरेट के उपजिलाधिकारी सोमिल गौतम ने 600 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की। इस दौरान कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को संचालित करने का प्रायोगिक अभ्यास भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *