गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के 1818 सक्रिय मामले शेष

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर गिरावट और स्वस्थ होने वालों की संख्या में अनवरत बढ़ोतरी से सक्रिय मामले 1818 रह गये हैं और रिकवरी दर शून्य प्रतिशत पर है।
इस बीच देश में पिछले 24 घंटों में 6394 कोविड टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 63 लाख 04 हजार 495 टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 93 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 19 सक्रिय मामले कम हुए हैं , हालांकि ओडिशा में तीन, जम्मू कश्मीर में दो तथा बिहार , पंजाब और राजस्थान में एक-एक मामले बढ़े हैं।
विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 84 हजार 274 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 51 हजार 703 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,753 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *