पांच गिरफ्तार
अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी पुलिस ने लपटा गांव के पास भागते समय दो कारों से 188 किलोग्राम गांजा जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि जैतहरी में आकस्मिक वाहन जांच के दौरान दोनों कार के बिना जांच भागने पर पीछा करके पकड़ा गया। एक कार से 15 पैकेट में 83 किलोग्राम और दूसरी कार से 19 पैकेट में 105 किलोग्राम गांजा मिला। कार सवार ऋतिक प्रताप सिंह, सुरजीत कुशवाहा, शनिदयाल सिंह, नीलेश कुमार भारतीय और शिवा यादव सभी निवासी प्रयागराज को कार और गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आज दोपहर सभी आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज अपराध में अनूपपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
