दुमका : केन्द्र सरकार ने झारखंड के दुमका लोकसभा क्षेत्र में अगले वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( पीएमजीएसवाई) के तहत 191 किलोमीटर सड़क निर्माण योजना को मंजूरी दी है। दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने रविवार को यह जानकारी देते हुए योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है । उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दुमका लोकसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत 191 किलोमीटर ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत इस क्षेत्र में 21 नयी सड़कें बनाई जाएगी ।
सांसद ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों की मांग पर उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्र के गांव को मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए ग्रामीण सड़क योजनाओं का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था,जिस पर केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने मुहर लगाई दी है । इन सड़कों के निर्माण से विभिन्न क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी लाभ होगा और आवागमन में सुगम होने के साथ दुमका के विकास में यह योजना सहायक साबित होगा ।
दुमका लोकसभा क्षेत्र में बनेगी 191 किलोमीटर लंबी नयी सड़क
