गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर जिला पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की ड्यूटी में बीकानेर से आए पुलिस टीम के साथ 19 दिसंबर को मारपीट करने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि एनईबी थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर स्थित सामुदायिक भवन में राहुल गांधी की ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सुरेश चंद एवं अनिल को गिरफ्तार किया गया है।
उनके खिलाफ कड़े सेक्शंस लगाए गए हैं इनमें तीन मुख्य आरोपी थे जिनमें से 2 पकड़े गए हैं। 50 से अधिक लोग अज्ञात में शामिल हैं जिनकी पहचान की जा रही है और शेष आरोपियों की टीम के लिए 4 पुलिस टीमें गठित की गई है और इस प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम के तहत कार्रवाई कर शीघ्र चालान पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एनईबी थाना प्रभारी राजकुमार को स्टेट और जिला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना नहीं देने के मामले में लाइन हाजिर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *