गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी जिला पुलिस अंतर्गत ततारपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अवैध हथियारों की खेप जब्त की है। थानाधिकारी ने बताया कि स्पेशल टीम की सूचना पर जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना ततारपुर द्वारा बडली पुलिया पर नाकाबन्दी कर मोटरसाईकिल सवार मुलजिमान सचिन जाट, निवासी नंगली ओझा पुलिस थाना ततारपुर जिला भिवाड़ी एवं युधिष्ठिर उर्फ लाला जाट, निवासी नांगल जमालपुर पुलिस थाना खोल जिला रेवाडी हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे मे मिले विभिन्न प्रकार के 7 अवैध हथियार एवं 11 जिन्दा कारतूस (2 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, 4 अवैध देशी कट्टे 315 बोर, 1 अवैध देशी कट्टा, 12 बोर, 3 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 5 जिन्दा कारतूस 12 बोर) बरामद किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *