गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया थाने की पुलिस ने राम नरेश निषाद हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि चार दिसम्बर को बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीयराज मार्ग पर राम नरेश निषाद निवासी ग्राम रामघाट हाल्ट वासुदेव घाट अयोध्या फैजाबाद का शव बरामद किया गया था। मृतक के भाई द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि कई माह पहले रामनरेश बीकापुर अयोध्या की एक लड़की के साथ भाग गया था। इस मामले मे पुलिस ने रामनरेश को गिरफ्तार किया था मगर लड़की के बयान पर रामनरेश निषाद छूट गया था जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। उसने आशंका जाहिर की थी कि भाई की हत्या लड़की परिजनो ने की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर लड़की के जीजा अरविन्द और गौरव के विरूद्व धारा 302,201 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पूछताछ में पता चला कि इस घटना मे इन लोगो की संलिप्तता नहीं है। पूछताछ में पता चला कि शत्रुधन निषाद निवासी ग्राम रामघाट थाना कोतवाली अयोध्या को मृतक रामनरेश निषाद को देखा गया था।पुलिस ने तुरन्त शुत्रधन निषाद को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि जिस लड़की से वह बातचीत करता था, उसी से रामनरेश (मृतक) भी करता था जिस कारण से दोनो में बहस हुई और मारपीट में उसकी मौत हो गयी। इस मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी शिवकुमार को मुख्य अपराधी को संरक्षण देने तथा साक्ष्य को नष्ट करने के मामले में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *