गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेपर लीक मामले में 2 गिरफ्तार

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश पुलिस के विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईसी) ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससीसीई-2017) पेपर लीक मामले में राज्य सरकार के दो और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिससे मामले में कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसआईसी (सतर्कता) के पुलिस अधीक्षक अनंत मित्तल ने कहा कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लोटर गड़ी (31) और लोटू गड़ी (38) के रूप में की गई है। यह गिरफ्तारी दो और तीन जनवरी को की गई थी। उल्लेखनीय है कि एपीपीएससी पेपर लीक मामलों से संबंधित मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो और एसआईसी द्वारा समवर्ती रूप से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *