रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में चोरी के मामले में एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली पुलिस ने शीतल सिटी, अवन्तिका कालोनी एवं बरेली के मारुती नगर में हुई कुल 10 चोरियों के मामले में मंदसोर निवासी सूरजमल धानका व आगर मालवा निवासी महेश बंजारिया को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से अभी तक लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का मशरूका जप्त किया गया है। मास्टर माइंड अशोक गायरी फरार है।
चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार
