कोटा : राजस्थान में कोटा के गुमानपुरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो बदमाशों को अवैध देशी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कार्यवाहक शहर पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से इस आशय की सूचना मिली थी कि गुमानपुरा थाना क्षेत्र के सेवेन वंडर्स पार्क के पास एक अज्ञात बदमाश अवैध हथियार लिए किसी वारदात की फिराक में वहां खड़ा है। इसके बाद सूचना पुलिस दल ने घेराबंदी करके साजीदेहड़ा निवासी एक युवक सलमान उस मोनू (19) को हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ।
उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर हथियार लाने के स्रोत के बारे में पता लगाया जा रहा है। जैन ने बताया कि एक अन्य सूचना के आधार पर पुलिस ने छावनी-रामचंद्रपुरा में रेलवे लाइन के पास छतरपुर निवासी एक संदिग्ध युवक राहुल उर्फ़ तूफ़ान सिंह (21) के हथियार के साथ खड़े होने की सूचना मिलने के बाद जब हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसे भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
