गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिलेंडर फटने से 2 बच्चों की मौत, 50 घायल

जोेधपुर : राजस्थान में जोधपुर जिले के शेरगढ तहसील के भूंगरा गांव में आज शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चोें की मौत हो गई तथा करीब पचास लोग झुलस गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूंगरा गांव में दोपहर तखतसिंह के घर में शादी समारोह में बारात रवाना होने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया तथा अफरा तफरी मच गयी। हादसे में पांच एवं सात वर्ष के दो बच्चों की मौत हो गयी तथा दूल्हा सुरेन्द्रसिंह सहित करीब पचास लोग झुलस गये है। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा सहित आला अधिकारी अस्पताल एवं मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *