गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुएं से 2 शव मिलेे

जींद : हरियाणा में जींद के गांव बिटानी खेतों में रद्द पड़े कुएं से सोमवार को दो युवकों के शव मिले। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने बताया कि गांव बिटानी खेतों के निकट बने कुएं से उठ रही बदबू ने दोपहर बाद ग्रामीणों का ध्यान अपनी और खींचा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त गांव बिटानी निवासी अनिल (35) तथा संजय (42) के रूप में हुई। मृतकों के शरीरों पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। दोनों पिछले तीन दिनों से गायब थे।
संजय के पुत्र सुमित ने बताया कि उसका पिता संजय अपने दोस्त अनिल के साथ तीन दिन पहले खेत के लिए निकला था, जिसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। उन्होंने सोचा कि किसी यात्रा पर कहीं चले गए हैं। पिल्लूखेडा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया है। घटना इतफाकिया दिखाई दे रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *