गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से 2 की मौत, एक झुलसा

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ अनुभाग में खेत पर काम करते समय आज एक पिता और पुत्र की करंट लगने से मौत हो गयी, जबकि दूसरा बेटा अपने पिता और भाई को बचाने के प्रयास में करंट से बुरी तरह झुलस गया। घायल को उपचार के लिये सिविल अस्पताल सबलगढ़ में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के सबलगढ़ अनुभाग के खेरला गांव निवासी दीनदयाल गौर अपने दो पुत्रों हरिमोहन और पवन गौर के साथ खेत पर काम करने के लिए गया था। तभी अचानक खेत मे करंट फैल गया, जिससे दीनदयाल और हरिमोहन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पवन अपने पिता और भाई को बचाने के प्रयास में करंट लगने से बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया। घायल पवन को उपचार के लिये सबलगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *