शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक महिला और एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर बस्ती के पास नई पुलिस कॉलोनी के पीछे रेखा धाकड़ और पवन नामक एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। बताया गया कि रेखा अपने खेत पर जा रही थी तभी एक फैक्ट्री की बाउंड्री पर लगी जाली से टकरा गई, उसको बिजली का करंट लगा और चिल्लाने लगी, आवाज सुनकर पवन खेत से दौड़ कर आया और उसे बचाने का प्रयास किया वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की लोगों की मौत हो गयी।
