गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 की मौत

चंदौली/ मुगलसराय : उत्तर प्रदेश में चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति के दौरान शुक्रवार को एक निजी अस्पताल के बाहर सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर स्थित दयाल अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिंलेडर फटने से दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। सिलेंडर फटने से उसके चपेट में आए दोनों लोगों के कई मीटर दूर तक शरीर के अंग बिखर गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने बताया कि थाना मुगल सराय के अंतर्गत एक ऑक्सीजन प्लांट है, जो अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति करता है। आज सुबह एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर को उतरा जा रहा था, तभी सिलेंडर फट गया। हादसा किस कारण से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। मरने वाले लोग ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति करने वाले कंपनी के कर्मचारी हैं। सभी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हैंडिंग और ओवर प्रेशर के कारण सिलेंडर फटने की आशंका जतायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *