गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महेश्वर जनपद पंचायत के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश की विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ने आज एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के जीपीएफ की राशि संबंधी मामले में खरगोन जिले के जनपद पंचायत महेश्वर के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत महेश्वर के पंचायत समन्वयक अधिकारी महेश पवार और लेखापाल अशोक मेहता को रिश्वत लेते पकड़ा गया। शिकायतकर्ता किशोर कुमार पाराशर के अनुसार वे वर्ष 2016 में पंचायत समन्वयक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनके जीपीएफ की राशि 4.80 लाख रुपए आहरण करने के एवज़ में पंचायत समन्वयक अधिकारी महेश पवार एवं लेखापाल अशोक मेहता द्वारा 30 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत आवेदक द्वारा की गयी थी जिसके सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर आज आरोपी महेश पवार को आवेदक से रिश्वत राशि 10 हजार रुपए लेते हुए तथा आरोपी अशोक मेहता को 500 रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *