गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन की चपेट में आने से 2 की मौत

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है। सूचना मिलने के बाद देर रात में फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बरेली ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने आज बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सुरलापुर निवासी प्रमोद (25 साल) पुत्र विशेष गंगवार फैक्ट्री में काम करता था। इसी गांव का रहने वाला बंटी (35 साल) पुत्र इंद्रसेन भी फैक्ट्री में काम करता था। कल देर रात दोनों युवक मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पश्चिमी थाना क्षेत्र में टूयूलिया पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। सूचना पर डायल 112 और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मोटरसाइकिल के आधार पर पुलिस ने पहचान कराई। जिसके बाद रात में परिजन भी पहुंच गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी ने कहा है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *