जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को एक बस के खाई में गिर जाने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और अन्य 20 घायल हो गये।
पुलिस ने कहा कि बस रियासी जिले के अग्री गांव से शिव खोड़ी मंदिर की ओर जा रही थी। जिले के तेर्यथ के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण बस खाई में गिर गई।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 20 घायल हो गए। घायलों को तेर्यथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बस के खाई में गिरने से 2 की मौत
