शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पर्यटन नगरी मनाली में कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि हादसा वाहंग के समीप कुलंग में हुआ। सड़क पर पाला (ब्लैक आइस) जमी होने के कारण यह वाहन स्किड हो गया और ब्यास नदी के किनारे जाकर गिरा। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर मौत हुई, जबकि एक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेम चंद वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में एक व्यक्ति कुल्लू के बवेली का रहने वाला है व दूसरे की पहचान की जा रही है। उन्होंने घायल व्यक्ति मनाली में चश्मे बेचने का काम करता था, जो दूसरे राज्य का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
कार खाई में गिरने से 2 की मौत
