गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोहे से भरा ट्रक पलटने से 2 की मौत

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में लोहे से भरा ट्रक पलट जाने से ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। चालक की पत्नी के अलावा तीन बच्चे घायल हैं। चिचोली पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल देर शाम लोहे की सरिया लेकर खरगोन जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर लेड़दा घाट की गहरी खाई में गिर कर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक रियाज खान और क्लीनर सादिक खान की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक सादिक की ससुराल बैतूल में है। वह अपनी पत्नी आमरीन एवं बच्चे कादिर और आबदा एवं अन्य एक बच्चे को ट्रक में बिठाकर बैतूल से अपने घर खरगोन जा रहा था। इसी दौरान ट्रक पलट गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *