50 से अधिक लापता
बीजिंग : चीन के स्वायत्तशासी क्षेत्र इनर मंगोलिया में अल्क्सा लीग में बुधवार को कोयला खदान धंसने से दो लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य मलबे में दब गये। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मलबे में दबे लोगों में से कम से कम तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन उनमें से दो की मौत हो गई हैं।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार कि इस घटना में छह लोग घायल हुए है जबकि 53 अन्य लापता बताये गये है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश और बचाव और घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिए है।
