गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में 2 मरे

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में गुरूवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी ।
पुलिस ने बताया कि इटावा जिले के कस्बा बसरेहर निवासी फोटोग्राफर विकास (23) अपने साथी योगेश कुमार (18) के साथ ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव बरौनाकला निवासी आरिफ की शादी में फोटोग्राफी करने गया था जहां से दोनो आज सुबह अपने गांव वापस जा रहे थे। इस बीच कोतवाली बिधूना क्षेत्र में भरथना-बिधूना मार्ग पर चिरकुआ गांव की पुलिया के समीप उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट आ गयी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गये और उनकी मौके पर मौत हो गई। शवों की तलाशी में विकास की जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *