गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक टैंकर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अम्बाह थाना क्षेत्र में दूध से भरे हुए एक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार गिर्राज व ब्रजेश नामक दो युवकों की कल मौत हो गयी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतकों के शवों को बीच मार्ग पर रखकर मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख राहत के रूप में और एक-एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी तब जाम खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *