बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में दो दुपहिया वाहनों की टक्कर में दो बालकों की मृत्यु हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कुंदन सिंह मंडलोई ने आज बताया कि अंजड़ निवासी 15 वर्षीय विनोद कोली और 10 वर्षीय गणेश की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना में घायल तीन अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कल रात्रि चकेरी के पास एक पेट्रोल पंप के मोड़ पर दो दुपहिया वाहनों की टक्कर हो गई थी, जिसमें 5 लोग घायल हो गए थे।
एक दुपहिया वाहन पर सवार दोनों बालकों समेत 3 को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। जबकि दूसरे दुपहिया वाहन पर सवार इंदौर क्षेत्र के राजू गांगले और राज गांगले को खरगोन के जिला अस्पताल ले जाया गया था। यह दोनों एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बड़वानी जा रहे थे, जबकि अन्य दुपहिया वाहन सवार पेट्रोल भरवाने निकले थे।
दुपहिया वाहनों की भिड़ंत में 2 की मृत्यु
