मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अनुभाग जौरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने शासकीय कार्य मे लापरवाई बरतने पर दो पटवारियों को आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर अंकित अस्थाना ने समस्त एसडीएम को निर्देश दिये है कि राजस्व संबंधी समस्या समय पर संपादित हों ओर शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही की जाये। निर्देशों के तहत एसडीएम जौरा अरविन्द कुमार माहौर ने पटवारी निधि सिंह यादव और पटवारी शुभम श्रीवास्तव को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।
पटवारी निधि सिंह यादव और पटवारी शुभम श्रीवास्तव पर आरोप है कि दोनों लगातार कार्यालय से अनपुस्थित रहती थे, इस प्रकार का प्रतिवेदन तहसीलदार जौरा द्वारा प्रस्तुत किया। इस पर एसडीएम जौरा ने पटवारी निधि सिंह यादव और श्रीवास्तव को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील टप्पा पहाडगढ़ रहेगा।
अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर 2 पटवारी निलंबित
