गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में आकाशीय बिजली के गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी है। कुन्डा के हथिगवां थाना क्षेत्र के रम्भा का पुरवा समस का पुरवा गांव के निवासी हीरा लाल पाल (50) कल शनिवार की शाम अपने खेत मे करेला तोड़ रहा था। बरसात के साथ हीरा लाल पाल आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बेहोश हो गया । सूचना मिलने पर परिजन उसे सीएचसी कुन्डा ले गये जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
दूसरी घटना में थाना क्षेत्र फ़तनपुर के कोठार गांव के निवासी दिनेश कुमार पाल (22) के साथ हुई। दिनेश कुमार पाल कल शाम घर पास ही खेत मे मवेशी चराने गया था , बिजली गिरने से वह अचेत हो गया । सूचना मिलने पर परिजन उसे सीएचसी गौरा ले गये जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *