भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कारोई और गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दो किशोरियों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कारोई थाना में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग बेटी 17 दिसंबर की शाम को नारायण लाल कुमावत जबरन घर से उठा कर ले गया। इसकी जानकारी आस- पास के लोगो से मिली। नाबालिग ने जाने से पहले अपने भाई के फोन से नारायण कुमावत से बात की थी। वह, सोने-चांदी के जेवरात पहने हुये थी।
वहीं दूसरी और एक अन्य घटना गुलाबपुरा थाना इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि एक युवक ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग बहन 19 दिसंबर को 12 बजे परीक्षा देने सरकारी स्कूल गई थी। दोपहर साढ़े बारह बजे स्कूल से फोन आया कि उसकी बहन स्कूल नहीं पहुंची। इस पर तलाश की तो पता चला कि विक्रमसिंह दरोगा उसे बाइक पर बैठाकर ले गया।
विक्रम के मोबाइल पर कॉल करने पर नंबर स्वीच ऑफ आया। परिवादी ने आशंका जताई है कि उसकी नाबालिग बहिन को विक्रम सिंह जबरन बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया है, जो नाबालिग बहिन के साथ कभी भी अप्रिय घटना कारित कर सकता है। पुलिस ने दोनों प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
