गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बडगाम में 2 आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। दूसरे आतंकी को भी गोली लगी थी, लेकिन वह इलाके के ही एक घर में छिप गया था। अब सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को भी मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर में 2 स्थानीय भी घायल हुए हैं। यह एनकाउंटर एसएसपी ऑफिस के पास चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *