गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आगरा में 2 साल का मासूम किडनैप

सीसीटीवी में दिखा किडनैपर; परिजनों ने पूछा, तो बोला- याद नहीं बच्चे को कहां छोड़ा
आगरा :
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार शाम 2 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। परिवार के लोगों ने ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज खंगाली तो उन्हें किडनैपर नजर आया। परिजनों ने किडनैपर को ढूंढना शुरू किया और काफी मश्क्कत के बाद वह कैंट स्टेशन के पास मिल गया। परिजनों को लगा कि अब बच्चा भी मिल जाएगा, लेकिन उनकी उम्मीद धरी की धरी रह गई।
किडनैपर शराब के नशे में धुत था। परिजनों ने उससे बच्चे के बारे में पूछा तो वह बोला- मुझे याद नहीं, बच्चे को कहां और किसके पास छोड़ दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने किडनैपर को पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार दोपहर तक किडनैपर बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया है।
फोटो के सहारे बच्चे को ढूंढ रही पुलिस
परिवार के लोग परेशान हैं कि उनका बच्चा कहां है। पुलिस को आशंका है कि किडनैपर बच्चा चोर हो सकता है। उसने भिखारी गैंग को बच्चा बेच दिया होगा। एक आशंका ये भी है कि बच्चे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मर्डर किया हो। पुलिस ने आगरा और आस-पास के शहरों में बच्चे मयंक की तस्वीर भेजी है।
चौकीदार बनकर आया, चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्चा ले गया
मयंक के चचेरे भाई राहुल ने बताया, हम लोग शाहगंज इलाके में रहते हैं। मेरे भाई जय प्रकाश का 2 साल का बेटा मयंक रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। अचानक ही गायब हो गया। हमने आस-पास पड़ोस में पूछताछ शुरू की।
इस दौरान एक संदिग्ध युवक के बारे में पता चला। जो चौकीदार बनकर मोहल्ले में आया था। एक दुकानदार ने बताया कि मयंक को वही युवक अपने साथ चॉकलेट दिलाने लाया था। इसके बाद बच्चे को लेकर ई-रिक्शा पर बैठकर चला गया। आरोपी युवक लाल टीशर्ट पहने और सिर पर गमछा बांधे था।
इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद आस-पास लगे ष्टष्टञ्जङ्क में बच्चे को ढूंढते रहे। एक फुटेज में ऑटो में बैठा संदिग्ध युवक नजर आया। परिवार के लोग उसको ढूंढते हुए रात में ही कैंट स्टेशन तक पहुंच गए। यहां युवक नशे में धुत मिला।
किडनैपिंग के बाद से परिवार में न कोई सोया, न किसी ने कुछ खाया
राहुल ने बताया कि मयंक के पिता मोहल्ले में ही परचून की दुकान चलाते हैं। उनके दो बच्चे हैं। मयंक छोटा है। पूरे परिवार का वो लाडला है। कल से हमारे घर में न कोई सोया है और न किसी ने कुछ खाया है। बस सब रोए जा रहे हैं, हमें अनहोनी का डर बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है।
पता नहीं मयंक कैसा होगा? फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की पहचान ओपन नहीं की है। वो नशे की हालत में है, लगातार बयान बदल रहा है। उसका कहना कि वो कहां था, उसने क्या किया। उसको कुछ याद नहीं। फिलहाल पुलिस शाहगंज से दूसरे एरिया के लिए जाने वाली सभी सड़कों के CCTV खंगाल रही है। ताकि बच्चे का सुराग लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *