गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदमाशो के हमले से 2 युवक घायल

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा के सुभाष नगर थाना इलाके में कार में आये चार बदमाशों ने दो युवको पर हथौडे एवं डंडो से हमलाकर घायल कर दिया। डीएसपी सदर रामचंद्र चौधरी ने बताया कि कुवाड़ा खान क्षेत्र में मंगलवार की रात नदीम मोहम्मद फकीर 27 एवं मोहम्मद वारी अंसारी नामक दो युवक लघुशंका के लिए गुजरते हुये कब्रिस्तान के पास रुके। जहां एक स्विफ्ट कार में आये खड़ी थी। उसमें चार लोग सवार थे। इन लोगों ने नदीम एवं मोहम्मद वारी पर सरिये, डंडों एवं हथौड़े से मारपीट की, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, झगड़े की सूचना पर डीएसपी चौधरी, सुभाषनगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। बाद में ये अधिकारी अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मारपीट करने वालों में से एक नाम याकिब का सामने आया है। वहीं तीन अन्य में से एक याकिब का भाई बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *