गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

2022 पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल और बसपा का गठबंधन


पंजाब की राजनीति में यह एक नया दिन है, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने के लिए गठबंधन की घोषणा की है: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज इस घोषणा का ऐलान किया।

पंजाब में भाजपा से समर्थन वापस लेने वाले अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तैयार किया है। आने वाले 2022 के चुनाव में अब दोनों पार्टियाँ एक साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पंजाब के दलित समुदायों का वोट हासिल करने के लिए यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि अकाली दल ने हाल ही में किसान आन्दोलन के दौरान भाजपा से अपना समर्थन वापस खींच लिया था जिसके बाद वह भाजपा बेकफुट पर चली गई।

अब पंजाब में कांग्रेस के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी का साथ अपनाया है। अकाली दल ने यह प्रस्ताव भी दिया है कि अगर वह पंजाब में चुनाव जीतते है तो डिप्टी सीएम सीएम का पदं दलित को मिलेगा। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें है जिसमे से बसपा 20 सीटों पर अकाली दल के साथ चुनाव लड़ेगी। बसपा के लिए जिन 20 सीटों का चयन किया गया है उनमे मुख्य रूप से जालंधर वेस्ट, जालंधर नार्थ, करतारपुर, फगवाड़ा, होशियारपुर शहरी, चमकौर साहिब, लुधियाना नार्थ, टांडा, दसूहा जैसी मुख्य सीटें शामिल है।

पंजाब में लगभग 33% दलित आबादी है जिसको अकाली दल अपना आधार बनाना चाहती है। इसके अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी और भाजपा जैसे मुख्य दल भी पंजाब की राजनीति में सक्रीय है। अब 2022 के चुनाव  में यह देखना दिलचस्प होगा कि अकाली दल का भाजपा से गठजोड़ तोड़ने और बसपा से हाथ मिलाने के बाद क्या परिणाम मिलेगा और कों पंजाब में अपनी सरकार बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *