उज्जैन : मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मध्यप्रदेश के 8 जिलों से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 21 लोगों को हिरासत में लिया है। डॉ मिश्रा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस ने इंदौर, उज्जैन और नीमच से 4-4, राजगढ़ से 3, शाजापुर और श्योपुर से 2-2 एवं गुना और भोपाल से 1-1 व्यक्ति को इस संबंध में हिरासत में लिया है।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इंदौर और उज्जैन से पकड़े गए चार लोगों से मिली जानकारी के बाद आज 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके लैपटॉप और मोबाइल आदि भी देखे जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
मध्यप्रदेश के आठ जिलों से पीएफआई के 21 लोग हिरासत में
