भोपाल : मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में 21 चांदी की ईंटे भेंट की जायेगी। सारंग ने आज कहा कि नरेला क्षेत्र के प्रत्येक राम भक्त का योगदान सुनिश्चित करने के लिए नरेला विधानसभा की ओर से 21 चांदी की ईंटें रामलला को भेंट की जायेंगी। इसके लिये नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में यात्रा निकाली जायेंगी। यह यात्रा घर-घर पहुँचेगी और क्षेत्र के नागरिक चांदी की ईंटों की पूजा-अर्चना कर धर्म-लाभ अर्जित कर सकेंगे।
सारंग ने मकर संक्रांति के अवसर पर एकतापुरी दशहरा मैदान में आयोजित नरेला पतंग महोत्सव और खिचड़ी-लड्डू वितरण कार्यक्रम में की। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ पतंग भी उड़ाई।
राम मंदिर निर्माण में भेंट की जायेंगी चांदी की 21 ईंटें
